कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो दलित पिछड़ों व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का दमन बन्द हो-सपा।। Raebareli news ।।

युवा समाजवादियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: युवा सपाइयों का एक प्रतिनिधि मण्डल युवा सपा नेता अखिलेश माही के नेतृत्व में बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने व अन्य बिन्दुओं को लेकर ध्यानाकर्षण करनें एवं केन्द्र की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन प्रधानमन्त्री को सम्बोधित जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
     आपको बता दें कि,  इस अवसर पर युवा सपा नेता अखिलेश माही एडवोकेट ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिसका प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है, डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते अन्य उपभोग के जरूरी सामानों की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं।  किसानों के लिए बढ़ते दाम मुसीबत बनता जा रहा है।  आजाद भारत के इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से भी ज्यादा हुए है।
      केन्द्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल के दामों पर बेतहाशा वृद्धि की जा रही है।  महिला सुरक्षा की बात करने वाली भाजपा सरकार के राज में कानपुर के एक संरक्षण गृह में बालिकाओं के साथ यौन शोषण हुआ, जिसकी सी.बी.आई. से जाँच कराई जाए।  69000 शिक्षक भर्ती घोटाले की सी.बी.आई. से जांच कराई जाये। प्रदेश सरकार द्वेषवश समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमें लाद रही हैं।  गेहूँ व गन्ना किसानों का बकाया शीघ्र भुगतान कराया जाये।  
     कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाये।  कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो, दलित, पिछड़ों व समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का दमन बन्द हो।  
     ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से आनन्द यादव, धर्मेन्द्र चैधरी, विभव यादव, शिवम पाल, देवेन्द्र सिंह, शिवम मिश्रा, अनुराग ठाकुर, शिवकुमार यादव, योगेश, शुभाशीष यादव आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ