महाबलखेड़ा हत्याकांड में पुलिस ने किया अभियुक्त को गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्राधिकारी महराजगंज के कुशल नेतृत्व व पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बछरावां पुलिस द्वारा गत दिवस महाबल खेड़ा मजरे नीवां मे हुए हत्याकांड के अभियुक्त  को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 
     आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार विगत कुछ दिन पूर्व मेड के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों श्री कृष्ण व राधेश्याम के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें राधेश्याम की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। किशन के पक्ष से फूल  मती पत्नी श्रीकृष्ण व बबली पत्नी कमलेश कुमार उर्फ  टेनी एवं रंजना उर्फ संजना पत्नी अखिलेश कुमार भंडारी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसी मामले संलिप्त कमलेश कुमार उर्फ  टेनी पुत्र श्रीकृष्ण निवासी बरवखेड़ा मजरे नीवां थाना बछरावॉ को एक अदद लाठी आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
     अभियुक्त को  मुकदमा संख्या 314/2020 धारा 147/148/ 149/ 302/ 323/ 504 आईपीसी के तहत जेल भेज दिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल तौसीफ खान, अरविंद कुमार यादव, ज्ञानेंद्र तिवारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ