संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक के अचानक दौरे से सीएचसी में मचा हड़कंप।।Raedareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: स्थानीय सीएचसी महराजगंज में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ एके शर्मा ने सीएचसी परिसर पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उनका पूरा ध्यान कोविड-19 के बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की बातों को ध्यान में रखा जा रहा है की नहीं, इस दौरान उनके तेवर तल्ख रहे।
     आपको बता दें कि, उन्होंने कहा कि, सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर जनता की सहूलियत के लिए जो व्यवस्थाएं की गई है। उन व्यवस्थाओं को पीड़ित पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का जिम्मा स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की है। महराजगंज सीएचसी पहुंचते ही उन्होंने सर्वप्रथम अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन और फार्मेसिस्ट हरीश श्रीवास्तव से जनता को वितरित किए जाने वाले फेस मास्क की उपलब्धता के बारे में छानबीन की, तो पता चला कि, पर्याप्त मात्रा में माक्स उपलब्ध है।
      उन्होंने अधीक्षक को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि, यह मास्क यहां रखने के लिए नहीं आए हैं। इनको लोगों में वितरित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने क्लोरोक्वाइन टेबलेट की उपलब्धता के बारे में पड़ताल की, तो उन्हें बताया गया कि, 270 टेबलेट अस्पताल के स्टॉक में मौजूद है। उन्होंने कहा कि, दवाओं की कमी ना होने पावे इसके लिए अधीक्षक पूरी सतर्कता बरतें।
      इसी क्रम में उन्होंने इस बात का भी संज्ञान लिया कि, ओपीडी यहां शुरू हो गई है की नहीं, पैथोलॉजी काम कर रही है की नहीं, एक्सरे हो रहा है की नहीं। यह तीनों व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलने पर उन्होंने संतोष जताया। वही वार्डों के भ्रमण के दौरान साफ सफाई और ठीक कराए जाने के निर्देश दिए, उन्होंने अस्पताल में भारी तादात में घूम रहे मरीजों के तीमारदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किए जाने पर नाराजगी जताई और डॉक्टरों को हिदायत दी कि, उनके पास आने वाले हर मरीज के हाथों को सैनिटाइजर से साफ कराया जाए। मरीज और तीमारदार दोनों के चेहरे पर मास्क लगाना आवश्यक है।
     लगभग 2 घंटे के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। संयुक्त निदेशक के बगैर किसी को दंडित किए अस्पताल से जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली
     इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर भावेश कुमार, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉ अनिल भारद्वाज के अलावा सलिल सिंह, शिवाकांत तिवारी, सोहनलाल, अशोक कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ