रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र महराजगंज के थाना बछरावां क्षेत्र के हरदोई गांव के पास शारदा सहायक नहर के प्रवाह में अज्ञात 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक किसानों द्वारा खेतों की सिंचाई के दौरान नहर में बहती हुई लाश की सूचना बछरावां पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद बछरावां पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को इकट्ठा कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी।
बछरावां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, शव की पहचान नहीं हो सकी है। नहर के प्रवाह में ग्रामीणों की सूचना पर शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ