जनपद में सीएचसी के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हेल्थ सुपरवाइजर और फार्मासिस्ट की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। आनन फानन दोनों कर्मचारियों को एंबुलेंस के द्वारा जिले के कोविड हॉस्पिटल भेजा गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।
      आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोविड-19 के दौरान रायबरेली जनपद के बछंरावा सीएचसी पर तैनात प्रभारी डॉ प्रभात मिश्रा ने बताया कि, हेल्थ सुपरवाइजर और फार्मासिस्ट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिससे दोनों को कोविड हॉस्पिटल भेज दिया गया है, तथा परिवारी जनों को होम कोरंटाइंन किया गया है और सुरक्षा के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा को सील कर दिया गया है।
    उधर सीएचसी बछरावां के दो स्वास्थ्य कर्मियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्टर जैसे ही स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र क्षेत्रवासियों को मिली वैसे ही स्वास्थ्य विभाग और कस्बा सहित समूचे क्षेत्र में हड़कंप हड़कंप मच गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ