रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जन सहभागिता द्वारा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य राजकीय विभागों के सहयोग से ग्राम पंचायतों, नगर निकाय स्तर पर निरूपित माइक्रोप्लान के अनुसार 5 जुलाई यानी आज के दिन को उत्तर प्रदेश में वृक्षारोपण महोत्सव के रूप में मनाने का निश्चय किया गया था।
जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया था, तथा आज ही के दिन यानी 5 जुलाई 2020 को जनपद में भी एक दिन में 39 लाख 32 हजार 240 वृक्षों का रोपण किया जाना था। जिसके तहत रायबरेली जनपद सहित पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महोत्सव मनाने का निश्चय प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया था।
आपको बता दें कि, इसी के तहत कल यानी 4 जुलाई 2020 को जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई के प्रागंण में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, डीएफओं तुलसीदास शर्मा तथा आदि जनप्रतिनिधियों को मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए किया गया था।
जिसके तहत शारदा सहायक, जगतपुर डलमऊ मार्ग, प्रथामिक विद्यालय झकरासी, बरहुआ ग्राम समाज, शेरी ग्राम समाज, जनेवा कटरा ग्राम समाज, रघ्घूपुर ग्राम समाज तथा जनपद की सभी नगर पंचायतों महराजगंज, बछरावां सहित सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्य किया जाना था, के तहत एमएससी दिनेश प्रताप सिंह-शारदा सहायक पर, विधायक डा0 मनोज कुमार पाण्डेय-जगतपुर डलमऊ मार्ग पर, विधायक अदिति सिंह-प्राथमिक विद्यालय में,
विधायक राम नरेश रावत-बरहुआ ग्राम समाज में, विधायक राकेश प्रताप सिंह-शेरी ग्राम समाज में, विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह जनेवा कटरा ग्राम समाज में, विधायक दल बहादुर कोरी रघ्घूपुर ग्राम समाज में को वृक्षों का रोपण करना था। जिसके तहत आज 5 जुलाई 2020 दिन रविवार को पूरे प्रदेश में मनाए गए वृक्षारोपण महोत्सव में जनपदवासियों ने वृक्षारोपण करने में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना द्वारा वन विभाग एवं डीएफओं, ग्राम प्रधान आदि अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि, वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को भली-भांति सम्पन्न कराकर इसकी सूचना समय-समय पर अपलोड भी कराते रहे।
आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रातः से ही शुरू किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना ने जारी किया था। इसके अलावा वृक्षारोपण की साइटों का भौतिक सत्यापन होली के भी आदेश दिए थे। शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की समीक्षा भी किए जाने के लिए निर्देशित किया गया था।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये थे कि, कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम में मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना जरूरी है। जिसके तहत शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के मुताबिक पूरे जनपद में वृहद रूप से वृक्षारोपण किया गया। जगह जगह अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक आज पूरा दिन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

0 टिप्पणियाँ