लोकतंत्र सेनानी चेयरमैन व जिला पंचायत सदस्य ने लिया गुरु पूर्णिमा पर गुरु से आशीर्वाद।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: गुरु पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र के स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम भौसी में भक्तों श्रद्धालुओं ने जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गुरु के प्रति श्रद्धा और आस्था प्रकट की।
     आपको बता दें कि, इस मौके पर आश्रम में मौजूद स्वामी अड़गड़ानंद के प्रतिनिधि मुरारी नंद जी महाराज ने गुरु की महिमा के बारे में बखान किया और भक्तों श्रद्धालुओं को कोरोनावायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा सुझाए गए सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया।
      गुरु पूर्णिमा में आशीर्वाद लेने गए लोगों में प्रमुख रूप से लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, महराजगंज चेयरमैन सरला साहू, राम कुमारी साहू के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू व आयुष, पीयूष, सौरभ प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
    इस मौके पर राम सजीवन, लाला, राजकुमार, राहुल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ