गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों ने अपने गुरुओं से लिया आशीर्वाद।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ गंगा घाट पर भक्त अपने गुरु से दीक्षा लेने के लिए वर्षों इंतजार करते हैं, समय आने पर वह गुरु से दीक्षा लेते हैं, और उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए उन्हें वचन देते हैं।
     आपको बता दें कि, आज गुरु पूर्णिमा पर कुछ इसी तरह का दृश्य बड़े मठ में देखने को मिला, जहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने गुरु की विधिवत पूजा अर्चना की। गुरु पूर्णिमा पर गुरु के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु विभिन्न जनपदों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से आए हुए थे।
      मठ में स्वामी गीतानंद, स्वामी दिव्यानंद एवं स्वामी देवेंद्रानंद गिरि के प्रवचन सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े मठ में 2 दिनों से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा एवं अपने गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ