डलमऊ व्यापार मंडल ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराई बाग चौराहा पर बीती देर शाम डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्रीराम की मौजूदगी में कानपूर में हुए हत्याकांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों को नम् आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
     आपको बता दें कि, शनिवार को शाम करीब 7:30 बजे मुराई बाग चौराहे पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल,उपाध्यक्ष रानू शर्मा के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
     इस मौके पर मुख्य सलाहकार प्रदीप शुक्ला, संगठन मंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता, विनीत जायसवाल, अरविन्द जायसवाल, विनीत कौशल, शशिकांत, गोविन्द आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ