रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना में नाली के विवाद को लेकर एक दबंग ने अपने दो पुत्रों की मदद से मां बेटे को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां बेटे का इलाज सीएचसी महराजगंज में चल रहा है। पुलिस ने मां की तहरीर पर दबंग और उनके बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राज देई पत्नी दयाराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उसके पानीे निकास की नाली को उसके गांव के ही लाल बहादुर पुत्र विश्वनाथ जबरन बंद कर रहा था। जिस पर वह अपने बेटे संतोष कुमार के साथ मना करने गई, तो लाल बहादुर ने अपने लड़कों राजेश कुमार और केवल राम के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसे और उसके लड़के संतोष को जमकर पीटा, जिससे उन्हें गभीर चोटे आई हैं।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर लाल बहादुर और उनके दोनों बेटों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी महराजगंज भेजा गया है।
मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, तहरीर दर्ज कर ली गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ