रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव गोलहा मजरे जिहवा में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दंपत्ति की उनके घर पर चढ़ कर जमकर पिटाई की जिससे दंपत्ति घायल हो गया। पति की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट लिखी गई है।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मेराज अहमद पुत्र मोहम्मद अहमद ने आरोप लगाया कि, उसके गांव के पवन पुत्र बब्बन तथा रामनिडर पुत्र तेजभान तथा चेतराम के अलावा नंदकिशोर उर्फ नंदू ने उसके घर पर आकर लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू किया। जब उसे बचाने उसकी पत्नी रसूला आई तो दबंगों ने उसको भी लाठियो से पीटा। जिससे पति पत्नी दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण सिंह का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ