डकैती की योजना बना रहे चार शातिर डकैतों को अवैध सामान के साथ रायबरेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली और क्षेत्राधिकारी महराजगंज के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान में डकैती की योजना बनाते समय चार अभियुक्तों को एक अदद तमंचा देसी 12 बोर, मय दो अदद जिंदा कारतूस 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 315 बोर एवं 5 अदद मोबाइल फोन, दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल, एक सोने की चैन वजन करीब 15 ग्राम व 2100 रुपए जामा  तलाशी व 1000 रुपए लूट के साथ तथा दो अदद लाइटर, एक अदद छोटी टार्च एक कट्टर व एक फर्जी आरसी के साथ बछरावां पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। 
      आपको बता दें कि, पकड़े गए अभियुक्तो द्वारा 16 मार्च 2020 को उमरपुर के पास से 11000 की लूट व थाना कोतवाली नगर से 13 जून 2020 को चेन स्नैचिंग की घटना की गई थी। जिसका भंडाफोड़ कर गिरफ्तार कर इन अभियुक्तों अनवर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी वारिस टोला थाना देवा शरीफ जनपद बाराबंकी हाल पता मकान आदि पुत्र आरिफ मोहम्मद निवासी खदरा थाना अलीगंज जनपद लखनऊ, सज्जाद अली पुत्र युसूफ अली निवासी कामिटी बीवी कॉलोनी न्यू एंड खेड़ा थाना कामिटी महाराष्ट्र, सरफराज उर्फ सेट्टी पुत्र स्वर्गीय एजाज निवासी शांति नगर की रानी पांडा थाना जिला थाने महाराष्ट्र अब्बास पुत्र  पिग्गो निवासी जबरा थाना रतलाम जिला रतलाम महाराष्ट्र, शालू पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात मौके से फरार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
      विद्युत हो कि, इन अभियुक्तों का लंबा चौड़ा अपराधिक रिकॉर्ड भी पाया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों में से अनवर पुत्र सलीम व उसके सहयोगी सज्जाद अली पुत्र युसूफ अली सरफराज उन शेट्टी पुत्र स्वर्गीय जॉर्ज अब्बास पुत्र ने बताया कि, वे लोग भागे हुए शालू के साथ मिलकर मोबाइल लूट चैन स्नैचिंग मोटरसाइकिल चोरी एवं डकैती की योजना बनाकर अपराध करते हैं।
      16 मार्च 2020 को ग्राम उमरपुर व दिनांक 13 जून 2020 को थाना कोतवाली क्षेत्र में रुपए व चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था तथा आज वे लोग हरदोई नहर पुलिया पर एकत्र होकर ग्राम रामपुर में पक्के घरों में डकैती करने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस की सक्रियता से योजना बनाते समय  चारों अभियुक्त दबोच लिए गए।
      गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राकेश सिंह, उप निरीक्षक अनिल सिंह, चौकी प्रभारी थुलेऩ्डी बछरावॉ रायबरेली मय टीम के साथ तथा अमरेश त्रिपाठी एसओजी टीम प्रभारी रायबरेली  मय एसओजी टीम जनपद रायबरेली की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ