छत पर सो रहा युवक अचानक जमीन पर आ गिरा, चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सलेथू गांव में छत पर सो रहा युवक अचानक जमीन पर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
     आपको बता दें कि, सीएचसी से मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राम अवतार 30 पुत्र राम मिलन बीती रात अपने छत पर सो रहा था, बताते हैं कि रात अचानक 3:00 बजे वह उठा और चलने लगा, आगे बढ़ते ही जमीन पर आकर गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लेकर उसे सीएचसी आए जहां उसका इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ