भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने आशा बहू को 500 सेनेटरी नैपकिंस प्रदान किए।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाली प्रमुख योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह और उनके सहयोगी बाबा अनशनकारी द्वारा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में तैनात आशा बहू जगपता को 500 सैनिटरी नैपकिंस प्रदान किए गए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इनका वितरण किया जा सके।
     आपको बता दें कि, इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि, ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहने वाली महिलाओं का जीवन स्तर में सुधार लाया जाए। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने सहयोगी बाबा रामकेवल अनशन कारी के साथ मिलकर सेनेटरी नैपकिन आशा बहू को निशुल्क भेंट किए हैं, ताकि वह घर घर जाकर महिलाओं को इन नैपकिंस के इस्तेमाल का तरीका बताते हुए उन्हें प्रदान करें।
     श्री सिंह ने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश और प्रदेश तेजी के साथ विकास की ओर उन्मुख है। आप सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में धरातल पर जाकर जन-जन को जागरूक करें।
     क्योंकि जब लोग जागरूक होंगे तभी अपने अधिकारों के प्रति लोग सचेत होंगे और सरकार की नीतियों का क्रियान्वयन निचले स्तर तक हो सकेगा।
     इसी क्रम में बाबा राम केवल अनशन कारी ने मऊ तथा महराजगंज कस्बे के दर्जनों महिलाओं को भी सैनिटरी नैपकिंस वितरित कराए। बाबा ने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से वह क्षेत्र में आम जनता की सेवा के लिए कृत संकल्पित है, तथा उनका अभियान निरंतर चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ