रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगे वकीलों के बस्तों को प्रशासन द्वारा जबरन हटवाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। अधिवक्ताओं ने इस कार्यवाही की निंदा करते हुए मामले पर आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि, तहसील परिसर में अधिवक्ताओं कृष्ण मोहन त्रिवेदी, आध्या शंकर अवस्थी, सतीश मोहन बाजपेई एवं हंसराज के बस्ते उप जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने और पूर्ति निरीक्षक कार्यालय के बगल में लगे थे।
आरोप है कि, आज तहसील के ही एक अधिकारी के नेतृत्व में गए तहसील कर्मियों के दल ने बलपूर्वक बस्ते हटवा दिए और कुर्सियां तथा मेंजें उलट पलट दी, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया है।
चारों अधिवक्ताओं ने पत्रकारों को दिए गए प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि, प्रशासन मनमानी पर उतारू है। उप जिलाधिकारी के इशारे पर यह कृत्य किया गया है। इस पर अधिवक्ता चुप नहीं बैठेंगे और संगठन के सामने पूरे मामले को ले जाकर आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।
उधर इस बारे में जानकारी करने पर तहसीलदार विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि, अधिवक्ताओं के बस्ते विगत आई आंधी तूफान में उनके टीनशेड उड़ गए थे, और किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा बलपूर्वक बस्ते हटवाए जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। मामले को दिखवाकर पूरा प्रकरण देखा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ