खेत की मेड़ काट रही महिलाओं पर दूसरे पक्ष ने जबरन बोला हमला, तीन महिलाएं हुई घायल अस्पताल में चल रहा इलाज।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: खेत की मेड़ जबरन काट रही महिलाओं पर दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, तो हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
    आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के शिवप्रसाद गंज मजरे पारियावा के रहने वाले रामकेवल यादव की पत्नी मुन्नी देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि, उनके विरोधी पक्ष की सोनिका, मोनिका, शिवकेश, कलावती उनकी मेड़ को फावड़े से काट कर गिरा रही थी, तभी उनकी बेटी फूल कुमारी, खुशबू तथा खुद मुन्नी देवी मना करने गई, तो प्रतिपक्षी गण ने एक राय होकर उनके ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
    मामले की सूचना जैसे ही 112 डायल पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची तब तक सोनिका, मोनिका, शिवकेश, कलावती वहां से भाग निकली। 112 पुलिस ने घायलों को लाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
     मामले में कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, मुन्नी देवी की तहरीर पर चारों अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ