सड़क बेतरतीब से खड़े ट्रकों के कारण हो रही हैं दिन प्रतिदिन घटनाएं।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदनगंज स्थित एमपी बिरला एवं अर्जुन सीमेंट फैक्ट्री से संबंधित ट्रकों के सड़क पर बेतरतीब से खड़े होने के कारण दिन प्रतिदिन घटनाएं घटित होती रहती हैं।
     आपको बता दें कि, लखनऊ इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन फैक्ट्रियों के सामने आधी सड़क तक यह ट्रक बेतरतीब से खड़े रहते हैं। जिससे आने जाने वाले राहगीरों को खासा परेशानी होती है। शायद ही कोई ऐसा दिन बीतता हो कि, जिस दिन कोई अप्रिय घटना इन ट्रकों के खड़े होने के कारण ना होती हो। अक्सर पीछे से आने वाली गाड़ियों के चालकों को इन ट्रकों के कारण कई बार जान तक गंवानी पड़ी है। 
     यद्यपि शासन प्रशासन द्वारा इन फैक्ट्री मालिकों को कई बार चेतावनी देते हुए आगाह किया गया कि, सड़कों पर ट्रक ना खड़े किए जाएं। किंतु इन लोगों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है और लगता है कि, इन पर शासन प्रशासन का कोई दबाव काम नहीं करता है। कई बार रात के अंधेरों में खड़े ट्रकों में रोड के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी लाइनें लगी रहती है। रात के अंधेरे में गाड़ियों को ओवरटेक करने में बहुत परेशानी उठानी पड़ती है, और दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ