रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां कस्बे में कोरोना पॉजिटिवं के 4 मरीज एकाएक मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि, अभी कुछ दिनों पूर्व स्थानीय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मेसिस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज उन्ही की पत्नी एवं पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई तथा कस्बे के एक अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी एवं एक बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। यह खबर पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। अब हर व्यक्ति डरा सहमा सा दिखाई देने लगा है। लोगों में कोरोना के प्रति भय साफ देखने को मिल रहा है। यद्यपि स्वास्थ विभाग द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का परीक्षण कराया जा रहा है, और संदिग्ध लोगों को कोरेनटाईन भी किया जा रहा है।
किंतु यह वायरस है कि, रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर भी लोग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कहीं-कहीं प्रयोग करते नजर नहीं आ रहे हैं। जो की शासन प्रशासन की चिंता का विषय बना हुआ है।

0 टिप्पणियाँ