सरकारी अस्पताल को ही बना डाला अय्याशी का अड्डा रंगरलिया मनाते युवक युवती दबोचे गए

ब्यूरो रिपोर्ट
देवरिया: जिले के थाना क्षेत्र लार के मटियारा जगदीश में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है।जिसमे जुगनू सिंह नामक युवक सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है।लेकिन आये दिन वह हमेशा विवादों में रहा है तथा अय्यास किस्म का ब्यक्ति है। यह उसके रोज मर्रा का बिषय है। इन्ही वजहों से उसको सी एच सी अधीक्षक लार के द्वारा कई बार  फटकार भी लगाई गई है।
लेकिन आज तो उसने हद कर दी।
     आपको बता दें कि, मटियारा जगदीश का अस्पताल रोज की भांति लगभग 2 बजे बन्द कर चला जाता है। परन्तु कल और आज दो दिन एक अनजान लड़की को लेकर अस्पताल के अंदर प्रवेश कर अपनी मस्ती में मशगूल हो गया। लेकिन तब तक ग्रामीणों की नजर पड़ी और अंदर का नजारा देख दंग रह गये तथा तत्क्षड़ पुलिस को खबर कर दिया गया। 
    सूचना पाकर चौकी प्रभारी लार अमित पांडेय, चौकी प्रभारी खरवानिया महबूब आलम व मय हमराहिओं के साथ एवम् महिला पुलिस तथा लार सी एच सी अधीक्षक डॉक्टर बी बी सिंह, डॉ संतोष, यतीश राय, उतत्कर्ष त्रिपाठी इत्यादि लोग मौके पर पहुचकर जुगनू सिंह को फटकार लगाते हुए पुलिस को सौप दिया।पुलिस दोनों युवक युवती को थाने ले गयी।.....

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ