रायबरेली में महिला ने बच्चे को जन्म दिया ऑपरेशन थियेटर सील।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: महिला चिकित्सालय में लालगंज थाना क्षेत्र की एक महिला के द्वारा अपनी कोरोना रिपोर्ट छिपाकर प्रसव कराने के बाद रिपोर्ट उजागर हो जाने से हड़कंप मच गया। आनन फानन फर्स्ट कांटेक्ट वाले लोगों का टेस्ट कराया गया और उन्हें क्वारंटाइन रहने का आदेश जारी कर दिया गया है। उधर पॉजिटिव महिला को भी प्राइवेट वार्ड में क्वारंटाइन कर दिया गया है। ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर को भी सैंपल देने के बाद क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। वही सेकंड कांटेक्ट में आए लोगों का बाद में टेस्ट किया जाएगा।
     आपको बता दें कि, महिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि, उक्त महिला का ऑपरेशन किया गया था। उसका ऑपरेशन सफल रहा। श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि, मरीज अपने परिजनों के साथ बातचीत कर रही थी कि, पहले वह किसी प्राइवेट नर्सिंग होम में गई थी। वहां उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट होने के कारण उसे वहां भर्ती नहीं किया गया था। इसलिए उसने अपनी रिपोर्ट छुपाते हुए यहां अपने को भर्ती कराया। यहां भर्ती होने के बाद उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
    बताया जाता है कि, मरीज और उसके परिजनों के बीच यह बातचीत एक सिस्टर के द्वारा सुनी गई। सिस्टर ने तत्काल यह जानकारी सीएमएस को दी। कड़ाई से पूछताछ के बाद महिला ने स्वीकार किया कि, उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव थी। महिला सीएमएस ने यह जानकारी तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को देने के बाद ऑपरेशन थिएटर और लेबर रूम को सील कर दिया है। फर्स्ट फ्लोर को सील कर दिया गया है।
     श्रीमती श्रीवास्तव ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, इमरजेंसी लेबर रूम को सील नहीं किया गया है। जो भी मरीज स्वेच्छा से जाना चाह रहे थे उन्हें जाने दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ