दूकान के सामने खड़ी की बाइक चोरों ने उड़ाई।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: मुराईबाग कस्बे में दुकान के सामने खड़ी बाइक को चोरों ने चोरी कर ली। शाम को जब दुकान बंद करके दुकानदार चलने लगा, तो उसे जानकारी हुई। 
     आपको बता दें कि, मामला मकनपुर रोड मुराईबाग का है। यहां के रहने वाले हरिपाल सिंह ने कोतवाली को दी गए तहरीर में बताया है कि, मुराईबाग के गौड़ कांप्लेक्स के पास वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके दुकान में चला गया। शाम को जब दुकान बंद करके निकला तो उस स्थान पर उनकी बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसको बाइक नहीं मिली, तो उसे अंदेशा हुआ कि, उसकी बाइक चोरी हो चुकी है।
     जिसकी शिकायत उसने लिखित रूप से कोतवाली में की है। थाना प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, तहरीर प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ