रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुर मजरे टीसाखानापुर में बरसाती पानी के निकास को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, उसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे एक युवक को गहरी चोटें आई हैं।
आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र रामलाल ने आरोप लगाया है कि, उसके प्रतिपक्षी महादेव पुत्र रामनारायण जबरन उसकी जमीन से बरसाती पानी निकालते हैं। उसने जब मना किया, तो महादेव और उसकी पत्नी के अलावा महादेव के लड़के मुल्क राज और मुल्क राज की पत्नी सुमन ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन लोगों को पर हमला बोल दिया। जिससे उसके लड़के रामसागर को गहरी चोटें आई हैं।
मामले में पुलिस ने राम प्रसाद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर महादेव, महादेव की पत्नी, लड़के मुल्क और बहू सुमन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ