रजनीकान्त अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विगत शनिवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के आवाहन पर महाराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां में विधानसभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग व चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के साथ साथ कानपुर में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कानपुर कांड की घोर निंदा की है।
आपको बता दें कि, श्री सिंह ने कहा कि, कानपुर कांड बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना है, अपराधी विकास दुबे को जल्द से जल्द पकड़ कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि 8 माताओं के लालों के दूध और खून का हिसाब चुकता किया जा सके।
इसी कड़ी में दुर्गेश सिंह दीपू प्रदेश महामंत्री करणी सेना ने कहा कि, उनका संगठन शहीद जवानों के परिवार वालों के साथ है, हम सभी मिलकर हर संभव मदद करने का पूरा प्रयास करेंगे और बेसहारा हुए परिवार का सहारा बनेंगे।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप सिंह राठौर तथा उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मोहनलालगंज, युवा समाजसेवी मुरारी सिंह राठौर, विधानसभा उपाध्यक्ष रॉबी सिंह राणा, जय भद्र सिंह, महामंत्री आदर्श सिंह, अवसर सिंह ऊंचाहार विधानसभा आंशू सिंह ,राजपूत सिंह, सहित सैकड़ो की संख्या में करणी सैनिक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ