रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: पूरे विश्व में फैली वैश्विक महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन 4 के बाद, अनलॉक वन व अब अनलॉक टू लागू कर दिया गया है। जो कि, 31 जुलाई 2020 तक प्रभावी है। इसके बाद महामारी के संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा आगामी निर्णय लिया जाएगा।
आपको बता दें कि, आम जनमानस में महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए नित नगर पंचायत प्रशासन, तहसील प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लॉक डाउन की शुरुआत से पुरजोर कोशिश कर रहा है। फिर भी महामारी का संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
वहीं महराजगंज तहसील क्षेत्र के बछरावां विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी पद्म शेखर मौर्य ने बताया कि, महामारी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व बाहर निकलने पर मास्क का अवश्य प्रयोग करें। वर्तमान समय में संपूर्ण भारतवर्ष में लगभग छः लाख से अधिक कोरोना पाज़िटिव की पहचान हो चुकी है। वहीं चार लाख से अधिक लोग रिकवर भी हो चुके हैं।
सरकार महामारी के नियंत्रण के लिए लगातार अपने सरकारी अमले को लगा कर रोकथाम करने की पूरी कोशिश कर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति व मास्क लगाने के लिए आम जनमानस के बीच प्रशासन लगातार अवगत कराकर उनको जागरूक करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों द्वारा लगातार लोगों को जागरुक किया जा रहा है। जिससे सभी लोग बचाव व सुरक्षा के नियमों का पालन करें। जिससे महामारी के संक्रमण से आम जनमानस का बचाव हो सके।
सरकार द्वारा जनता को जागरूक कर दिया गया है कि, अब नियमों को मानना ही होगा, क्योंकि कोरोना वायरस के साथ ही लोगों को चलना होगा। क्योंकि जिस रफ्तार से पाज़िटिव लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। उससे कुछ ऐसे ही हालात बन रहे हैं कि, वर्तमान समय में प्रवासी मजदूर अन्य प्रांतों से अपने गांव की ओर प्रशासन के सहयोग से पहुंच रहे हैं। इससे महानगरों से आने वाले मजदूरों से कोरोना वायरस अब गांव की ओर भी प्रस्थान कर चुका है। अभी तक गांव सुरक्षित थे। परंतु अब गांव भी सुरक्षित नहीं रहे। इसलिए एहतियात के सारे नियमों का पालन करना होगा। जिससे महामारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

0 टिप्पणियाँ