प्रबंधक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दी शहीद पुलिस के जवानों श्रद्धांजलि।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: प्रबंधक एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों ने दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज, जवाहर विहार कॉलोनी में एकत्र होकर कानपुर में पुलिसकर्मियों व बदमाशों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए समस्त पुलिस कर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रत्येक शहीद के नाम पर एक एक मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन किया व 2 मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
     आपको बता दें कि, एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने कहा कि, पुलिसकर्मियों पर इस प्रकार का हमला अत्यंत निंदनीय है। हमारे सभी पुलिसकर्मी कोरोना महामारी के इस दौर में जी-जान से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। श्री शुक्ल ने यह भी कहा कि, यदि किसी शहीद पुलिसकर्मी या सेना के जवान का पुत्र या पुत्री संगठन के किसी भी विद्यालय में प्रवेश लेता है, तो संगठन उसका समस्त खर्च वहन करेगा।
      संगठन के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने सरकार से दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है। संगठन मंत्री प्रशांत पांडे ने कड़े शब्दों में उक्त घटना की निंदा की है। संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में समस्त शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार जनों को हरसंभव मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
      इस मौके पर अभिनव अवस्थी, प्रशांत पांडे, हरिओम, दीप प्रकाश शुक्ला मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ