मत्स्य पालन को दिया जाये बढ़ावा-डीएम।। Raebareli news ।।

डीएम ने रेवती राम तालाब में मच्छरों के लार्वा को खाने वाली गम्बोसिया मत्स्य बीज को तालाब में डाला
गम्बुसिया मत्स्य से इंसफ्लाइटिस बीमारी को रोकने में है मद्दगार: डीएम
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने चल रहे संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान जो कि, 31 जुलाई तक चलना है। शहर के अहिया रायपुर में पहुचकर अभियान के सम्बन्ध में उचित दिशा निर्देश के तहत अधिकारियों को दिये। मच्छरों के फैलाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मच्छरों का लार्वा खाने वाली गम्बुसिया मत्स्य बीज index.html मछलियों को रेवती राम तालाब में छोड़ा। गम्बुसिया मचछली इंसफ्लाइटिस को रोकने में मद्दगार है।
      आपको बता दें कि, जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने मत्स्य विभाग को निर्देश दिये है कि, इसी प्रकार दूर दराज क्षेत्रों में जहां तालाब व बरसात होने के कारण जलभराव होने पर मच्छरों के पनपने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसी लिए मच्छरों के लार्वा को खाने वाली गम्बुसिया मछलियों के बीजो को तलाबों में डलवाया जाये तथा मत्स्य पालनों को भी बढ़ाया जाये। मनरेगा योजना के तहत नये व पुराने तालाब है, जहां पानी अधिक है, वहां मत्स्य पालन कराया जाये। इसके अलावा अन्य दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिये है।
       इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व डीएफओ तुलसीदास शर्मा सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ