समाजवादी पार्टी की रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: समाजवादी पार्टी की रीतियों नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर कस्बे समेत आस पास के गांव में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। वहीं भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारों की हर मोर्चे पर विफलता के बारे में लोगों को बताया।
     आपको बता दें कि, साइकिल रैली के उपरांत सपा नेताओं ने कहा कि, प्रदेश को बचाना है, तो 2022 में प्रदेश की बागडोर पुन: अखिलेश यादव के हाथों में सौप कर ही प्रदेश को बर्बादी से बचाया जा सकता है। आज की साइकिल रैली का नेतृत्व पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष भाई बब्लू लोधी ने किया। रायबरेली शहर से महराजगंज पहुंचने पर, युवा सपा नेता धीरज यादव, भोला यादव, अभिषेक यादव सुरेन्द्र यादव, मुकेश यादव, सौरव यादव, संजय सिंह, सिद्धकी, जितेंद्र यादव, दिवाकर यादव, विनोद साहू, पियूष तिवारी इत्यादि लोग के साथ स्वागत किया गया।
    साइकिल रैली महराजगंज कस्बे के विभिन्न मार्गों से बल्ला, अतरेहटा, जिहवी, ओथी आदि  गांव का भ्रमण करके वापस लौटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
जय अखिलेश जय समाजवाद के नारे भी लगाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ