रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के ओ पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत व जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर महराजगंज भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मातादीन पासी, शरद पांडेय, वंदना सिंह, मंडल उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, आर के मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ