रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज नगर पंचायत के नामित सभासद रमेश अवस्थी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को इस्तीफा भेजा गया है। इसकी पुष्टि श्री अवस्थी ने बातचीत में कही है।
आपको बता दें कि, श्री अवस्थी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। वर्तमान समय में जिला सेवा प्रमुख पद का काम देख रहे हैं। श्री अवस्थी की पत्नी सुधा अवस्थी भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री हैं, मनोनयन होने तक यह चर्चा थी कि, भाजपा नेतृत्व द्वारा सुधा अवस्थी को नामित किए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। लेकिन जब नामित सभासदों की सूची प्रकाशित हुई, तो उसमें सुधा अवस्थी के बजाए उनके पति रमेश अवस्थी का नाम था।
बताते हैं कि, अपने सभासद मनोनयन होने के पत्र आने के बाद से ही रमेश अवस्थी अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे। यह बात उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जाहिर की थी। यह भी पता चला है कि, संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत करके उन्होंने नामित सभासद का पद छोड़ने के लिए पदाधिकारियों को मना लिया है, वैसे भी संघ के जिस स्तर के कार्यकर्ता रमेश अवस्थी है। उनका मनोनयन महराजगंज नगर पंचायत के नामित सभासद पद पर किए जाने से अवस्थी और उनके समर्थक खुश नहीं थे। यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक पद नहीं माना जा रहा था।
आज पत्रकारों से बातचीत में श्री अवस्थी ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि, वह संघ के स्वयंसेवक हैं। वह राजनीति से अलग संघ के माध्यम से समाज की सेवा करने का कार्य पूर्ण करते रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ