कुल्हाड़ी से काटकर चचेरे भाइयों ने कर दी भाई की निर्मम हत्या।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवलगंज में बीती देर रात एक विकलांग शराबी की चचेरे भाइयों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। 
     आपको बता दें कि,  जानकारी के मुताबिक गदागंज थाना क्षेत्र के नेवलगंज मजरे कीरतपुर चरुहार में बीती शाम जगदीश प्रसाद उम्र लगभग 48 वर्ष, जो शराब के नशे का आदी था। आए दिन शराब पीकर लोगों को बुरा भला कहना व गाली गलौज करना उसकी नित्य क्रिया में शुमार था। सोमवार देर शाम रोज की तरह वह शराब पीकर अपने चचेरे भाइयों के साथ गाली गलौज कर रहा था। जिसको लेकर कुछ कहासुनी होने लगी।
      मामला इतना बढ़ा कि, उसके चार चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर उसको पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह छत की तरफ भागा जहां पर उसके चचेरे भाइयों के द्वारा कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।      अचानक हुई घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने रामू, सूरज, लाला पुत्रगण बैजनाथ, बैजनाथ पुत्र छंगू के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके दोषियों के गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ