अभिलाष कौशल को व्यापार संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल का आज नवाबगंज स्थित पंचवटी ढाबा पर सैकड़ों व्यापारियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। 
      आपको बता दें कि, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिलाष कौशल ने सभी व्यापारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एक केंद्रीय संगठन है। इसके अध्यक्ष नियुक्त होने पर व्यापारिक समस्याओं के निदान हेतु बहुत उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसको वे हमेशा शासन-प्रशासन और सरकार से व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करते रहेगे एवं उनकी समस्याओं का निदान कराऊएंगें। 
    नवाबगंज मंडल के अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने अध्यक्ष के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा अभिलाष कौशल का माल्यार्पण इंजीनियर नीरज गुप्ता, सचिन गुप्ता, भाजपा नेता विवेक जायसवाल, मयंक अग्रहरि, अंकित जयसवाल, सनी साहू, रजत, शिवा शिल्पकार, राघवेंद्र सिंह, राजा सिंह, सचिन लोया, राहुल जायसवाल, आशु मौर्य, प्रमोद मौर्य, संदीप मौर्य, गुलाब आदि व्यापारियों ने करके हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ