भाजपाइयों ने मनाया डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: जनसंघ के संस्थापक पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये एवं माल्यार्पण किया और उनके बताये गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
     आपको बता दें कि, सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जीवन भर देश हित में कार्य किये और दबे कुचले वर्ग के उत्थान के लिए हरसंभव मदद किया। इसके अलावा उन्होंने कभी जातपात को अपने जीवन में कोई स्थान नहीं दिया।
     श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 1901 में कोलकाता में हुआ था और मृत्यु वर्ष 1953 में हुई। उन्होंने अपने समय में भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना की थी। जिसका बाद में भाजपा के रूप में परिवर्तन हो गया।
    वहीं मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि, वह देश के एक सच्चे व ईमानदार नेता थे। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री के साथ राजनीति कर देश को प्रगति की ओर अग्रसर किया और आमजन के हित के लिए सदैव संघर्ष किया। उनके इस कार्य को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। 
     इस अवसर पर ओबीसी जिला अध्यक्ष अभिलाष चन्द्र कौशल, मंडल अध्यक्ष  शैलेंद्र सिंह, महामंत्री राकेश सिंह यादव, संदीप मिश्रा, विनीत कौशल, अजय यादव, आशीष गुप्ता, रन बहादुर सिंह, राजेंद्र कुमार मिश्रा, विमल मिश्रा, आंसू सोनी, आशीष मौर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ