अधिशासी अभियंता का अकाउंटेंट निकला कोरोना पॉजिटिव, जन समस्या निवारण कैंप हुआ स्थगित अब 20 अगस्त को लगेगा कैंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड महराजगंज जनपद रायबरेली कार्यालय में तैनात अकाउंटेंट के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अधिशासी अभियंता का कार्यालय और विद्युत वितरण उप केंद्र महराजगंज को 3 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। जिसके चलते 13 अगस्त 2020 दिन बृहस्पतिवार को होने वाले विद्युत विल अथवा मीटर संबंधी गड़बड़ियों के सुधार के लिए आयोजित कैंप भी 20 तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि, अब यह शिविर अगले बृहस्पतिवार को इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, जिन लोगों को अपनी विद्युत बिल अथवा मीटर खराबी संबंधित समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को यहां आना था, वह 13 अगस्त को ना आकर, 20 अगस्त 2020 को कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ