जानिए पूरा मामला: पति बना हैवान, पत्नी को तार से बांधकर उसके ही सामने उसके प्रेमी के गुप्तांग को तलवार से काटा

रायबरेली: पत्‍नी के तलाक लेने से नाराज एक सनकी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने समुराई तलवार से पत्‍नी के प्रेमी का गुप्‍तांग काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं पति ने घटना से पूर्व पत्‍नी को केबल से बांध दिया था, ताकि वो तलाक लेने की कीमत अपनी आंखों से देख सके।

     आपको बता दें कि, घटना पुर्तगाल के एक छोटे से गांव की है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी पति फरार था, और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि, हत्‍यारे पति ने भी आत्‍महत्‍या कर ली है। अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के मुताबिक खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद हत्‍यारा वहां से फरार हो गया। इसके बाद पूर्व प्रेमिका किसी तरह से खुद को केबल से छुड़ा सकी। आरोपी का नाम स्‍पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्‍गो है। पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि, उसने भी एक पुल से कूदकर अपनी जान दे दी है। हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक स्‍पानइआर्ड कार्लोस सांडे फिडल्‍गो का शव भी मिल गया है। वह पेशे से बिजनसमैन था और पूर्व पत्‍नी के नए र‍िश्‍ते से खुश नहीं था। उसने कई बार पत्‍नी को इस रिश्‍ते से दूर होने की नसीहत दी थी। स्‍थानीय मीडिया में आई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, हत्‍यारे ने अपनी पूर्व पत्‍नी के हाथों को केबल से बांध दिया था ताकि वह अपने नए प्रेमी के गुप्‍तांगों को काटे जाते समय देख सके। गुप्‍तांग काटे जाने से प्रेमी लुईस मिगुइल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हत्‍यारे ने अपनी पूर्व पत्‍नी के कार में जीपीएस ट्रैकर लगा दिया था, ताकि उसे पता चल सके कि, कहां जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ