DM सुभ्रा सक्सेना ने जन्माष्टमी की दी बधाई।। Raebareli news ।।

 

सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए जन्माष्टमी घर पर ही मनाये-शुभ्रा सक्सेना

रजनीकांता अवस्थी

रायबरेली: जिलाधिकारी शुभ्रा ने जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर जनपवासियों को हार्दिक बधाई दी और सुख समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि, कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा दिये गये निर्देशों, स्वास्थ्य प्रोटोकाल व सोशल डिस्टेसिंग, मास्क का प्रयोग करते हुए पर्वो को घरों में ही रहकर मनाये व अन्य कार्य करें। 

    आपको बता दें कि, उन्होंने कहा कि, किसी प्रकार की भीड़-भाड़ न करे, तथा उनसे बचे। जनमाष्टी पर्व आपसी भाईचारे व सौहार्द का त्योहार है। पर्व हमें आपसी एकता व अखण्डता को मजबूत करने पर बल देता है।

     कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, सीडीओ अभिषेक गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम अभिलाष, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 संजय कुमार शर्मा, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार सहित जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जनपद वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ