दिनेश बने भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष लोगों में हर्ष।। Amethi news ।।

 

इरशाद आलम

सिंहपुर/अमेठी: भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह को बनाये जाने पर  स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को अपनी समस्या बातकर हित करने की बात कही।

     आपको बता दें कि, सिंहपुर ब्लाक क्षेत्र के इन्हौना कस्बा निवासी दिनेश सिंह को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का जिलाध्यक्ष बनाये जाने जानेपर मंगलवार को उनके आवास पर स्थानीय लोग पहुँचकर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि, किसानों की मूलभूत समस्या व न्याय को अपनी लड़ाई समझकर  हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।

     इस मौके पर डॉ मलखान सिंह, उदय सिंह, अमरीश गुप्ता, राजू, आशुतोष गुप्ता, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ