रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज तहसील क्षेत्र सहित समूचे रायबरेली जनपद में आज यानी 11 अगस्त को जन्माष्टमी की धूम शुरू हो गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे जनपद में श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। महराजगंज कस्बा सहित तहसील क्षेत्र और संपूर्ण जनपद में अधिकांश मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है।
आपको बता दें कि, महराजगंज, शिवगढ़ तथा बछरावां क्षेत्रों में जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिर सजे हुए हैं। वहीं मऊ बाजार में अग्रज व्यवसाय अंजनी कुमार गुप्ता के यहां भी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई है, इस संवाददाता से टेलीफोनिक वार्ता के दौरान श्री गुप्ता ने बताया कि, कोरोना महामारी के दृष्टिगत मास्क और सेनीटाइजर की भरपूर व्यवस्था उनके द्वारा कर ली गई है। श्री गुप्ता के मुताबिक 2 गज की दूरी पर कुर्सियां लगाई जाएंगी और उपस्थित लोगों को मास्क तथा सैनिटाइजर वितरित कर शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए बैठाया जाएगा। यहां कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर छोटे-छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे नौजवान तथा बुजुर्गों में दही-हांडी की धूम मची हुई है। इधर महराजगंज कोतवाली तो पूरी तरह कृष्णमय हो चुकी है। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने बताया कि, कृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
तहसील क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों, राजा राकेश प्रताप सिंह, विधायक राम नरेश रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रामलाल अकेला, बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, वरिष्ठ व्यवसाई शशिकांत मिश्रा, सपा के विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, भाजपा नेता अतुल सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर माताफेर सिंह, व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप साहू उर्फ राहुल, प्रधान प्रतिनिधि डब्बू सिंह, डॉक्टर विचित्र चौधरी, युवा सपा नेता अभिषेक यादव, युवा सपा नेता सुधीर साहू, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, प्रेस क्लब महराजगंज की समस्त टीम, आर एस एस के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, अग्रज व्यवसायी अंजनी गुप्ता तथा ज्योना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार उर्फ कुन्नू ने जनपद वासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय परिषद सदस्य ने अपने संदेश में कहा कि, जन्माष्टमी के मौके पर वे शिवगढ़ क्षेत्र सहित जनपद वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी काल में आइए लोगों को जागरूक और शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए इस शुभ दिन को खुद को राष्ट्र की सेवा में समर्पित करें।
जन्माष्टमी पर महराजगंज कस्बा सहित समूचे क्षेत्र में उत्सव का रंग बिखरा हुआ है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में जा रहे हैं। इससे इस पर्व का उत्साह और भी बढ़ गया है। श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच रहे हैं। महराजगंज तहसील क्षेत्र में हर कहीं राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण की गूंज सुनने को मिल रही है।
कोतवाल अरुण कुमार सिंह के मुताबिक जन्माष्टमी के मौके पर एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।


0 टिप्पणियाँ