रजनीकांता अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: राम जन्म भूमि अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र के सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी।
आपको बता दें कि, क्षेत्र एवं कस्बे में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्वक घर में रहने की सलाह दी गई एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर एवं कंजेस्वर मंदिर सहित झारखंडेश्वर मंदिर तथा अन्य मंदिरों में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तमाम इंतजाम किए गए। बछरावां से बांदा बहराइच मार्ग पर अयोध्या की तरफ जाने वाले वाहनों को रोकने की भी व्यवस्था की गई, साथ ही साथ थानाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में कस्बा बछरावां में पुलिसकर्मियों द्वारा शांति व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने थाने में तैनात उप निरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कस्बे की पूरी निगरानी रखने के लिए दो पहिया वाहनों द्वारा भी फ्लैग मार्च करने के आदेश दिए गए थे इसका पालन किया गया।
इस दौरान राजीव सिंह चौहान, अनिल कुमार सिंह, बाबू, नीलम यादव, सिपाही भूपेंद्र सिंह, प्रकाश त्रिपाठी, अनिल यादव, अशोक सैनी, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा निगरानी की गई।




0 टिप्पणियाँ