कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सराय लखनी में एक 44 वर्षीय महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को एंबुलेंस की सहायता से कोविड-19 अस्पताल भेजा। वही पुलिस प्रशासन के द्वारा गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। 
      आपको बता दें कि, सराय लखनी की एक 44 वर्षीय महिला जिसका इलाज कानपुर के एक अस्पताल में चल रहा था, और वहीं कानपुर में ही रहकर वह इलाज करा रही थी। 1 सप्ताह पूर्व स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उसकी जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला व उसकी 20 वर्षीय बेटी बस द्वारा बीती शाम घर आ पहुंची। जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। 
     आज सुबह स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला व उसकी 20 वर्षीय बेटी को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया। वहीं उपनिरीक्षक संजय सिंह के द्वारा पहुंचकर गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ