प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: गदागंज थाना क्षेत्र के अधार तिवारी के पुरवा में बीते तीन दिनों से एक महिला नवजात शिशु के साथ पैसे के आभाव में इधर उधर भटक रही थी। बताया जा रहा है कि, महिला का नाम मंजू है। महिला व नवजात शिशु मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। वही इसकी सूचना आनन-फानन में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने महिला से पूछताछ की।
आपको बता दें कि, पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर महिला मंजू ने बताया कि, इलाज के पैसे ना होने के कारण वह इधर उधर भटक रही थी। जिस पर थाना प्रभारी ने अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि, महिला के इलाज में जो भी खर्च होगा उसका पैसा वे स्वयं देंगे। थाना प्रभारी अजीत कुमार विद्यार्थी ने उस महिला को इलाज के लिए तुरंत 1000 रुपए दिए, और घर वालो सूचना दे दी है। परिवारीजनों के आते ही महिला व शिशु को घरवालो को सुपुर्द कर देंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक के इस सराहनीय कार्य से क्षेत्र के लोग प्रशंशा कर रहे है।



0 टिप्पणियाँ