कोतवाली परिसर में संपन्न हुई पीस कमेटी की बैठक।। Raebareli news ।।

 

प्रशांत शर्मा

डलमऊ/रायबरेली: कोरोना महामारी को देखते हुए होने वाले मोहर्रम त्योहार के लिए डलमऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। 

    आपको बता दें कि, मोहर्रम त्योहार को मनाने के लिए सीओ डलमऊ अशोक कुमार सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि, मुस्लिम समुदाय के सभी लोग मोहर्रम त्योहार को घर में ही मनाये। उन्होंने बताया कि, इस महामारी को हल्के में न ले। क्योकि अगर मानव जाति जीवित रहेगा तभी यह सभी त्योहार मनाये जा सकते हैं। इस महामारी को देखते हुए सभी लोग अपने घर पर ही त्यौहार को मनाएं, और त्यौहार का आनंद लें।

     कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, मोहर्रम त्यौहार में सभी लोग घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा करें व त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनाएं, क्योंकि यह महामारी किसी जाति व धर्म को पहचानती नहीं है। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई, तो कोई भी व्यक्ति इस महामारी की चपेट में आ सकता है। जोकि बहुत घातक है। इसको हल्के में ना लें और कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करें, और शांति पूर्वक त्यौहार को मनाएं। जिसमें आप सभी को पुलिस का सहयोग मिलता रहेगा।

    इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य तथा जनप्रतिनिधि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ