रजनीकांत अवस्थी
नसीराबाद/रायबरेली: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नसीराबाद के फार्मासिस्ट सतीश चन्द्र यादव के कोरोना पाज़िटिव पाये जाने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। इस अस्पताल के सेवाक्षेत्र की ग्रामीण बस्तियों तक कोरोना फैलता जा रहा है।
आपको बता दें कि, बभनपुर गांव की रहने वाली निर्मला देवी पत्नी स्व. मुरलीधर वैश्य कई वर्षों से गम्भीर रोगों से पीड़ित रहती थी। तीन दिन पहले सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर उसके पुत्र पहले उसे जिला मुख्यालय और फिर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ले गये। जहां
एडमिशन के लिए आवश्यक पहले कोविड-19 की जांच के लिए नमूना ले लिया गया। किन्तु चिकित्सा प्रारंभ होने से पहले ही निर्मला देवी का देहान्त हो गया।
तब तक कोविड-19 की जांच रिपोर्ट भी नहीं आ सकी थी। परिजन मृतका को गांव लेकर चले आये और सामान्य तौर तरीके से शव को दफ़न कर दिया। तीन दिन बाद रिपोर्ट मिलने पर मृतका कोरोना पाज़िटिव पाई गई, जिसके बाद पूरा गांव दिखावे के लिए बांस बल्लियों से सील कर दिया गया।उधर निनावा़ं गांव की एक गर्भवती महिला के कोरोना पाज़िटिव पाये जाने पर हड़कंप मचा हुआ है।


0 टिप्पणियाँ