बूथ स्तर पर मजबूती और गावों में सपा द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों का प्रसार करने लिए अकेला ने कसी कमर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां अपने अजेंडे पर काम करते हुए जनता को अपने साथ जोड़ने की कवायद में लग गई हैं। बछरावां से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला और विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज अपने समर्थकों के साथ बछरावां विधानसभा के कई गांव का भ्रमण कर समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में कराए गए विकास के नाम पर गांव गांव जाकर जनता से मुलाकात कर खुद को जोड़ रहे है। 

    आपको बता दें कि, इसी क्रम में बछरावां से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला तथा विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा है कि, उत्तर प्रदेश में विधानसभा-2022 के चुनाव की प्रक्रिया के क्रम में समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। 

     श्री अकेला ने आगे कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्रवार बूथ कमेटियों के प्रभारियों तथा सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर लगाने के निर्देश दिये हैं। इन शिविरों में बूथ कमेटी के सदस्यों को चुनाव की तैयारियों को लेकर उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, सदस्यगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तथा प्रमुख नेतागण के नाम जारी परिपत्र में बूथ कमेटी के सदस्यों के माध्यम से पूर्व में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा प्रदेश में लागू विकास योजनाओं की जानकारी गांवो में जन-जन तक पहुँचाने को भी कहा गया है।

    पूर्व विधायक रामलाल अकेला के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में प्रत्येक दिन सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व में करवाए गए कार्यों को बताया जा रहा है, और लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी काम किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में शामिल करके मजबूती प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि, अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की प्रगति से संबन्धित लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। ताकि समाजवादी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार हो सके और जनता विकास के नाम पर पार्टी से जुड़ सके।

     इस मौके पर बछरावां ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, रैन के प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष राम बहादुर यादव, मुन्ना कोटेदार, राधे कृष्ण यादव, लाला, भीम शंकर, संत प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव, सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ