रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमपुर ग्राम सभा में गत दिवस दो चोरों को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला संज्ञान में आया था। जिसके अंतर्गत स्थानीय स्थानीय पुलिस द्वारा लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने विरूद्ध गांव के ही 7 अभियुक्तों को मामले में दोषी पाते हुए गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया है।
आपको बता दें कि, जेल भेजे गए अभियुक्तो में अर्पित कुमार पुत्र संतराम रैदास, सुमित कुमार पुत्र धर्म प्रकाश, अजय कुमार पुत्र जागेश्वर, अनूप कुमार पुत्र बराती लाल, अभिषेक कुमार पुत्र रामकिशोर, सर्वेश कुमार पुत्र रामआसरे, संदीप पुत्र जानकी निवासी गण दुलमपुर बछरावां रायबरेली को धारा 147, 323, 188, 269, 270, 27 1, 341 में कार्यवाही करते हुए जेल भेंज दिया गया।
कार्यवाही करने वाली टीम में उप निरीक्षक अजय यादव, आरक्षी अभिनय शंकर शुक्ला, ओम प्रकाश यादव की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।

0 टिप्पणियाँ