कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें हुई सक्रिय।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में आज कैडावां गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने जाकर 76 लोगों के एंटीजन किट द्वारा टेस्ट किए। जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए। वहीं शनिवार को इंदौरा गांव में एक व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के बाद गांव को कंटेन्टमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

     आपको बता दें कि, इसी क्रम में महराजगंज सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर पीके श्रीवास्तव ने बताया कि, आज रविवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर सर्वे का काम किया गया। 83 परिवारों के 463 लोगों के बारे में सूचनाएं एकत्र की गई। गांव सैनिटाइज कराने के काम के लिए ब्लॉक मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। सोमवार को इस गांव में भी एंटीजन किटो द्वारा लोगों का परीक्षण किया जाएगा।

     वहीं सीएचसी परिसर में आज फिर से व्यापक पैमाने पर सेनीटाइज कराने का काम किया गया। सीएससी आने वाले हर मरीज की सेहत की जांच भी की जा रही है। बावजूद इसके क्षेत्र में महामारी की आशंका के चलते लोगों में दहशत व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ