पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने विधानसभा के गांवों का भ्रमण कर परखी संगठन की हकीकत।। Raebareli news ।।

 

महराजगंज/रायबरेली: बछरावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामलाल अकेला व विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के साथ कई गांवों का दौरा करके संगठन की हकीकत को जानने का काम किया।

    आपको बता दें कि, इस मौके पर पूर्व विधायक अकेला व विधानसभा अध्यक्ष आलू महाराज ने सेक्टर 2 में आम राय से वीरेंद्र यादव को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है, इस मौके पर श्री अकेला ने कहा कि, जब तक पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत नहीं होगा, तब तक हम लोग 2022 उत्तर प्रदेश में  सरकार बनाने का जो सपना देख रहे हैं, वह सपना साकार नहीं होगा। श्री अकेला ने आगे कहा कि, आने वाले दिनों में इसी तरह हर सेक्टर, हर बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

 इस मौके पर श्री आलू महाराज ने कहा कि, जितना मजबूत हमारा बूथ स्तर का संगठन होगा, उतनी मजबूत हमारी पार्टी होगी।

    इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रमुख विक्रांत अकेला, रणबहादुर सिहं, वीरेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव प्रधान प्रतिनिधि समित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ