कोरोना का कहर: जवाहर नवोदय विद्यालय में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शुक्रवार को पीजीआई से आई रिपोर्ट के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय में फिर 4 लोग कोरोना पॉजिटिव आए गए हैं। जिससे विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विगत दिनों इसी विद्यालय के कनिष्ठ लिपिक, उनकी पत्नी तथा 22 वर्षीय बेटा की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आई थी, जिससे संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल रेयान L-1 रायबरेली में क्वारंटाइन किया गया था, वहीं घर में रह रहे बाकी सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन भी किया गया था। विगत दिनों नवोदय विद्यालय में एक महिला सहित 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 4 अगस्त 2020 को विद्यालय में रह रहे कर्मचारियों समेत उनके परिवार के 101 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। जिसकी रिपोर्ट 72 घंटे बाद आनी थी, विगत दिनों 101 लोगों की हुई सेंपलिंग में चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

     आपको बता दें कि, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर एएन राय ने बताया कि, पूर्व में कनिष्ठ लिपिक उनकी पत्नी तथा 22 वर्षीय बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय पहुंचकर 101 लोगों की सैंपलिंग की गई थी, 101 लोगों के लिए गए सैंपल जांच के लिए पीजीआई  भेजे गए थे। जिसमें चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन चार लोगों की और कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उनमें विद्यालय में तैनात इलेक्ट्रिशियन, उसकी पत्नी व बेटी तथा एक डेली बेसिस पर काम करने वाला कर्मचारी शामिल है। श्री राय ने आगे बताया कि, अभी तक उनके जवाहर नवोदय विद्यालय में कुल 7 लोगों की रिपोर्ट  पॉजिटिव आ चुकी है। जिसको देखते हुए विद्यालय को सैनिटाइजेशन करवाया जा चुका है, यहां रह रहे कर्मचारियों को सरकार और शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए एतिहात वरतने की अपील की गई है।

     वहीं इस बाबत सीएचसी अमावा के अधीक्षक रोहित कटिहार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, विगत दिनों 3 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद, 4 अगस्त को जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य टीमों द्वारा 101 लोगों का टेस्ट कराया गया था, जिसके सैंपल पीजीआई भेजे गए थे, जिसमें से 4 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उन्हें फिलहाल कोविड-19 रेयान L1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं इनके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है।

     इस बाबत जब महराजगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, जवाहर नवोदय विद्यालय को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कंटेनमेंट जोन बनने के कारण अब यहां न कोई आ सकेगा न ही बाहर जा सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ