राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव को दी बधाई
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव की संस्तुति पर प्रान्तीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर विभिन्न संगठनों द्वारा मुकेश रस्तोगी का भव्य स्वागत स्थानीय कैपरगंज बाजार में किया गया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि, सपा ने व्यापारियों के हित में एैतिहासिक काम किये। चुंगी हटाने, इंस्पेक्टर राज समाप्त करने, वैट में रियायतें देने आवश्यक एवं जनोपयोगी वस्तुओं से वैट समाप्त कर व्यापारियों एवं आम जनता के हित में कार्य किये।
पूर्व डीजीसी ओ.पी. यादव ने कहा कि मुकेश रस्तोगी के मनोनयन से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी। व्यापारियों के मध्य मुकेश रस्तोगी की अच्छी छवि है। सेवारत स्वर्णकार संस्थान के संरक्षक एवं पूर्व ग्राम प्रधान भौमेश स्वर्णकार ने कहा कि मुकेश रस्तोगी के मनोनयन से व्यापारियों का एक बड़ा समूह सपा से जुड़ेगा।
अखिल भारतीय धोबी महासंघ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा दबे कुचले लोगों को उठाने का काम किया है। केमिस्ट एसोसिएशन के महानन्द उर्फ भोला चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्तिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए प्रयत्नशील है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वर्णकार संस्थान के अध्यक्ष डा0 राज किशोर स्वर्णकार, ओरी लाल स्वर्णकार, ई. दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, हनुमान प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रधान अशोक मिश्रा, महराजदीन राजवंशी, कैलाश चन्द्र कनौजिया, विनोद चौधरी, शत्रोहन पटेल, बबलू श्रीवास्तव, शब्लू श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, दीपक आहूजा, लल्लू चैधरी, मानसिंह पटेल, दिनेश सिंह नरौका, मो0 कलीम, राजेश कसौंधन, अशोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता आदि लोगों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी का स्वागत किया एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय, प्रान्तीय एवं जिलाध्यक्ष को बधाई दी तथा मुकेश रस्तोगी को हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

0 टिप्पणियाँ