ब्यूरो रिपोर्ट
इंदौर: कई बार सोशल मीडिया भी कैसे कैसे रंग दिखाता है। इसका एक रंग इंदौर में देखने को मिला। जहां मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष शाखा इंदौर में तैनात एक पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर एक लड़की को झूठे प्यार के जाल में फंसाया। उसने ना केवल उससे प्यार जताया, बल्कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए लड़की को डेट पर भी इनवाइट कर दिया। लेकिन जब वह लड़की इस पुलिसकर्मी के सामने आई, तो पुलिसकर्मी के होश उड़ गए।
आपको बता दें कि, असल में जिस लड़की से वह कई हफ्तों से अश्लील चैटिंग कर रहा था, और उसको अपने झूठे प्यार में फंसा रहा था वह उसकी पत्नी निकली। असल में पूरा मामला फेक आईडी के जरिए शुरू हुआ, जहां महिला को अपने पति के चरित्र पर शक हुआ, तो उसने अपनी एक फेक आईडी बनाई और पुलिस कांस्टेबल को पहले अपने जाल में फंसाया। जब पुलिस कांस्टेबल जाल में फस गया, तो इनके बीच चैटिंग शुरू हो गई। अब इसकी शिकायत के बाद डीआईजी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विदित हो कि, मनीष की शादी 22 फरवरी को आरोपित पुलिस कांस्टेबल से हुई, वह विशेष शाखा में पदस्थ था। शादी के 3 महीने बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। पुलिस कांस्टेबल रुपया गाड़ी की मांग करने लगा। मनीषा से मारपीट करने लगा। परेशान होकर मनीषा मायके आ गई। कई दिनों तक जब बातचीत नहीं हुई, तो मनीषा को अपने पति के ऊपर शक हुआ और उसने पति की जानकारी जुटाने शुरू कर दिए।
उसने रूही नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और पति से चैटिंग शुरू कर दी। पति ने प्यार का इजहार किया। फिर शारीरिक संबंध के लिए बुलाने लगा। मनीषा दोअर्थी बात कर के टालती रही। लेकिन जब कांस्टेबल ने उसे मिलने का दबाव बनाया, तो उसने असलियत बता दी। मिली जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त को स्क्रीनशॉट सहित डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। डीआईजी ने महिला थाने को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ