अब जेई हर बृहस्पतिवार कैंप लगाकर सुनेंगे बिजली संबंधी समस्याएं, करेंगे निस्तारण।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: अब महराजगंज विद्युत उपकेंद्र पर हर गुरुवार को विद्युत समस्याओं को लेकर कैंप आयोजित करके विभाग के एसडीओ आशीष श्रीवास्तव व अवर अभियंता अवनीश कुमार उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। जिसमें विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली, संयोजन सहित तमाम समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, और इसकी रिपोर्ट जिले के अफसरों के साथ ही आला अफसरों तक भेजी जाएगी। इसमे लापरवाही बरतने वाले बताएगा उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

   आपको बता दें कि, एसडीओ आशीष श्रीवास्तव ने हमारे संवाददाता के साथ बातचीत करते हुए बताया कि, सप्ताह में गुरुवार के दिन कैंप लगाने का निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है। कैंप में बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, राजस्व वसूली, संयोजन से समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस बारे में अवर अभियंता अवनीश कुमार ने बताया कि, उपभोक्ताओं की सहूलियत को ध्यान में रखकर गुरुवार को विद्युत उप केंद्र महराजगंज में कैंप लगाया जा रहा है, जो 3 महीने तक अनवरत चलता रहेगा। उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए विगत बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र महराजगंज में शिविर का आयोजन किया गया। विद्युत कार्यालय में आयोजित शिविर में लोगों ने बिजली मीटर, अधिक बिल, डबल बिल, मीटर अपडेट, तारों के जर्जर हालात, नवीन ट्रांसफार्मर सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए गए कनेक्शन का बिल न आना जैसी समस्याएं रखी। अधिकारियों ने शिविर में आई अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

    अवर अभियंता अवनीश कुमार ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए आगे बताया कि, शिविर लगाने का उद्देश्य एक ही छत के नीचे उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना है। यह सिलसिला हर बृहस्पतिवार को 3 महीने तक चलता रहेगा। जिसमें समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया जाएगा। शिविर के माध्यम से जनता को लाभ देने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि, विगत बृहस्पतिवार को लगाए गए शिविर में कुल 109 उपभोक्ता आए, जिन्होंने 3 लाख 20 हजार 511 रुपए बिल जमा किया है। जिसमें 20 लोगों का बिल भी दुरुस्त किया गया है।

    अवर अभियंता ने बताया कि, विगत गुरुवार को शिविर में आए हुए 109 लोगों में तीन लोग ऐसे थे, जिनके डबल बिल आ रहे थे, जिसमें से एक बिल बंद तथा दूसरा चालू करवा कर 1 लाख 21 हजार 863 रुपए माफ किया गया है। जबकि 3 हजार 3 सौ 59 रुपए जमा कराया गया है। वहीं पीटी डब्लू ट्यूबवेल और घरेलू उपभोक्ताओं के 11 कनेक्शन काटे गए हैं, जिसमें से चार कनेक्शन चंदापुर फीडर, चार कनेक्शन हलोर फीडर तथा तीन कनेक्शन डेपार मऊ फीडर के हैं।

    अवर अभियंता अवनीश कुमार ने आगे बताया कि, विगत बृहस्पतिवार को लगाए गए कैंप में सात विद्युत उपभोक्ताओं के मीटर अपडेट किए गए हैं, जो पहले से खराब पड़े हुए थे, तथा सौभाग्य योजना के अंतर्गत दिए गए कनेक्शनों में फीडिंग न होने के कारण उपभोक्ता का विगत 2 सालों से विद्युत बिल नहीं आ रहा था, जिसकी आईडी जमा करवा कर बिल सुचारु रुप से चालू कराया गया है, तथा 12 उपभोक्ताओं ने अपना बिल सही करवाया है। अंत में उन्होंने बताया कि, मीटर जांच करने हेतु एक चेक मीटर लगाया गया है, जो मीटरों की सुचारू रूप से जांच करेगा। महराजगंज विद्युत उप केंद्र पर आगामी कैंप 27 अगस्त 2020 दिन बृहस्पतिवार को लगेगा, जिसमें समयानुसार पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं का निदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ